Monday, September 28, 2026
Homeविदेशनेपाल में पहाड़ टूटकर नदी में गिरा: रास्ते पर मलबा भरा,...

नेपाल में पहाड़ टूटकर नदी में गिरा: रास्ते पर मलबा भरा, अब तक 14 की मौत; नदी में क्रूज पलटा


काठमांडू11 मिनट पहलेलेखक: नेपाल से रमेश पोख्रेल

  • कॉपी लिंक

नेपाल के मुस्तांग में भारी बारिश के बीच पहाड़ का हिस्सा टूट गया था।

नेपाल के मुस्तांग जिले में रविवार को भारी बारिश के बीच पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर कालीगंडकी नदी में जा गिरा। इस घटना में 14 लोगों की मौत हुई है।

वायरल वीडियो में चट्टानों और मिट्टी का पूरा मलबा कुछ ही सेकेंड में ढलान से नीचे आता दिख रहा है। देखते-देखते नदी का रास्ता मलबे से भर गया।

इधर, बाढ़ का पानी बढ़ने से नारायण नदी में बंधे एक क्रूज शिप की रस्सी टूट गई। इसके बाद जहाज करीब 100 मीटर तक नदी के बहाव के साथ बहता हुआ चला गया और पुल के पिलर से टकरा गया।

नेपाल 1 महीने में दूसरी बार भीषण बाढ़ से जूझ रहा है। इससे पहले 26 अगस्त को भोटेकोशी नदी में बाढ़ आई थी। इसमें 1453 लोगों की मौत हुई, जबकि 5500 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं।

पहाड़ टूटकर गिरने से जुड़ी 3 तस्वीरें

तस्वीर में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा तेजी से टूटकर नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

तस्वीर में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा तेजी से टूटकर नीचे गिरता हुआ दिखाई दे रहा है।

पहाड़ के बड़े हिस्से के साथ भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आया।

पहाड़ के बड़े हिस्से के साथ भारी मात्रा में मलबा भी नीचे आया।

भूस्खलन के बाद पहाड़ के बड़े हिस्से के टूटने से खाली जगह दिखाई दी।

भूस्खलन के बाद पहाड़ के बड़े हिस्से के टूटने से खाली जगह दिखाई दी।

नदी में बाढ़ की तस्वीर

बाढ़ का पानी बढ़ने से क्रूज शिप की रस्सियां टूट गईं। इसके बाद जहाज करीब 100 मीटर बहकर नारायणी नदी के पुल के पिलर से टकरा गया।

बाढ़ का पानी बढ़ने से क्रूज शिप की रस्सियां टूट गईं। इसके बाद जहाज करीब 100 मीटर बहकर नारायणी नदी के पुल के पिलर से टकरा गया।

24 घंटों में बाढ़, भूस्खलन से जुड़े 272 हादसे हुए

राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में नेपाल के अलग-अलग जिलों में बाढ़, भूस्खलन, भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं समेत 272 हादसे हुए। इन घटनाओं में 21 लोगों की मौत हुई है, 4 लोग लापता हैं और 26 लोग घायल हुए हैं।

इसमें सबसे ज्यादा भूस्खलन की 97 घटनाएं हुई हैं। इनमें 19 लोगों की मौत हुई, 4 लोग लापता हैं और 4 घायल हुए हैं।

भूस्खलन की 2 तस्वीरें

नेपाल में कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।

नेपाल में कई जगह भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।

भूस्खलन के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है।

भूस्खलन के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है।

मकान गिरने की 3 तस्वीरें

भारी बारिश के बाद गालकोट नगरपालिका का वार्ड कार्यालय दाराम नदी में गिर गया।

भारी बारिश के बाद गालकोट नगरपालिका का वार्ड कार्यालय दाराम नदी में गिर गया।

नगरपालिका का वार्ड कार्यालय देखते ही देखते पानी में समा गया।

नगरपालिका का वार्ड कार्यालय देखते ही देखते पानी में समा गया।

धापाखेल-24 में इमारत भूस्खलन के बाद खाई में गिर गई।

धापाखेल-24 में इमारत भूस्खलन के बाद खाई में गिर गई।

चितवन में दो नदियां खतरे के निशान से ऊपर

चितवन जिले में रविवार सुबह नारायणी नदी और रिउ नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगीं। देवघाट में नारायणी नदी का जलस्तर 9.23 मीटर पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 9 मीटर है।

रिउ नदी का जलस्तर भी 3.92 मीटर तक पहुंच गया। यहां खतरे का निशान 3.8 मीटर है। भारी बारिश के कारण चितवन में कई जगह भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं। इससे सड़कें बंद हो गईं। कर्णाली प्रांत में भी भूस्खलन के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ है।

————————

ये खबर भी पढ़ें…

नेपाल में फिर से बाढ़-लैंडस्लाइड, 21 की मौत: घर-पुल बहे, हाईवे बंद; एक महीने पहले आई बाढ़ में 1453 मौतें

नेपाल में लगातार बारिश के बीच बाढ़ और भूस्खलन से हालात बिगड़ गए हैं। अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments