सरफराज वारसी | बाराबंकीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
नेपाल से मंगलवार को 2.65 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बाराबंकी की रामनगर तहसील में घाघरा-सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। तीव्र बहाव के कारण तराई क्षेत्र में कटान तेज हो गई है।
सिंचाई और जल संसाधन विभाग के जूनियर इंजीनियर आर के पांडे ने यह जानकारी दी। जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर रामनगर तहसील के उप जिला अधिकारी विवेकशील यादव लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।

तहसील प्रशासन ने तराई क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दे दिए हैं। प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। कटान को रोकने का कार्य भी तहसील प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है।