Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशनोएडा में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 15 मुकदमे दर्ज: नशे की...

नोएडा में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 15 मुकदमे दर्ज: नशे की लत पूरी करने के लिए करते चोरी, 90 सेकेंड में बाइक चोरी, बदल देते कलर – Noida (Gautambudh Nagar) News



नोएडा पुलिस की गिरफ्त में शातिर बदमाश। सेकेंड में बाइक करते है चोरी।

शराब और गांजे की लत को पूरा करने के लिए रैकी कर सोसाइटियों, कंपनियों और फैक्टरियों के गेट के पास से बाइक चुराने वाले गिरोह के सरगना और उसके साथी को सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की छह बाइक और

.

एडिशनल डीसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-39 थानाक्षेत्र से बाइकों की चोरी होने का मामला सामने आया था। इसके बाद वाहन चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने के लिए एसीपी प्रवीण सिंह की अगुआई में आठ सदस्यीय टीम बनाई गई। टीम ने सेक्टर-44 के पास से गिरोह के सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर के जहांगीराबाद निवासी पवन और आगरा के सदर निवासी कृष्णा उर्फ आर्यन के रूप में हुई। दोनों आरोपियों की उम्र 19-19 साल है।

90 सेकेंड में बाइक चोरी आरोपियों के पास से मास्टर की भी मिली है। इसकी मदद से गिरोह के सदस्य किसी भी बाइक की चोरी महज 90 सेकेंड के अंदर कर लेते हैं। चोरी की बाइक को कुछ दिन छिपाने के बाद बदमाश उसका कलर बदल देते है। काले रंग की बाइक पर सफेद समेत अन्य रंग का पैंट कर देते थे। पवन गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ बुलंदशहर, दिल्ली और नोएडा समेत अन्य जिलों में दस केस विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। वहीं आर्यन के खिलाफ भी दिल्ली और नोएडा के थानों में पांच केस दर्ज हैं।

नशे की लत के लिए करते हैं वारदात पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि कम उम्र में उन्हें शराब और गांजे की लत लग गई। कुछ ही समय में नशा उनपर हावी हो गया। घर से पैसे नहीं मिलने पर बदमाशों ने अपराध कर धन अर्जन के बारे में सोचा। यूट्यूब से गिरोह के सरगना ने मास्टर की से किसी भी बाइक का लॉक तोड़ने का तरीका सीखा और फिर सिलसिलेवार तरीके से वारदात करने लगा।

2017 से कर रहा अपराध

गिरोह का सरगना 2017 से ही अपराध कर रहा है। वह बुलंदशहर और बीटा टू थाने से भी पूर्व में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आते ही वह नए साथियों की तलाश करता है और फिर से वाहन चोरी करने लग जाता है। अपराध के कारण घर के लोगों ने भी उससे दूरी बना ली है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments