Tuesday, May 26, 2026
Homeफूडनौतपा में भी नहीं होगा बाल बांका, घर से निकलने से पहले...

नौतपा में भी नहीं होगा बाल बांका, घर से निकलने से पहले पी ले ये एनर्जी ड्रिंक


होमताजा खबरlifestyle

नौतपा में भी नहीं होगा बाल बांका, घर से निकलने से पहले पी ले ये एनर्जी ड्रिंक

Last Updated:

यह आज भी सबसे सुपर न्यूट्रिशन है. इसको बिहार में ज्यादा उपयोग में लाया जाता है, लेकिन इसमें कुछ चीज ऐड की जाती हैं और घर से निकलने से पहले या धूप में निकलने से पहले इसको पी सकते हैं. जो न सिर्फ गर्मी से बचाती है बल्कि प्रोटीन भी हमारे शरीर को भरपूर देती है. इसे साधारण लोक तो इस्तेमाल कर ही सकते हैं यहां तक की मरीज और कोविड-19 के पेशेंट भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

गर्मी का मौसम नौतपा के समय में अपने पूरे चरम पर पहुंच गया है. सुबह 9:00 बजे से ही तीखी धूप लोगों को चुभने लगती है. बाजार सूने हो जाते हैं. सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है. आने वाले दिनों में ऐसे ही गर्मी रहने का अनुमान है. जून के महीने भर गर्मी और धूप परेशान करती रहेगी लेकिन दफ्तर जाने वाले रोजमर्रा के काम करने वाले लोगों को मजबूरी में ही घर से निकालना पड़ता है. और जरा सी लापरवाही बरतने पर बीमार हो जाते हैं जिसकी वजह से अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं. काम प्रभावित होता है और शारीरिक परेशानी होती है वह अलग, लेकिन जिन लोगों को धूप में निकालना है वह स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी जरूरी एडवाइजरी को तो अपनाये ही लेकिन इसके साथ ही वह पुराना पारंपरिक और देसी नुस्खा भी अपनाए तो इस धूप और गर्मी के मौसम से बचाव किया जा सकता है.

इसके लिए सबसे अच्छा उपाय घरों में तैयार होने वाला सत्तू है. आजकल बाजार में भी यह अच्छी तरह से उपलब्ध हो जाता है लेकिन इस सत्तू में कुछ और चीजों को ऐड कर लिया जाए तो इनकी न्यूट्रीशनल वैल्यू 100% बढ़ जाती है जो न सिर्फ गर्मी से बचाती है बल्कि प्रोटीन भी हमारे शरीर को भरपूर देती है.

सागर में होम साइंस की विजिटिंग फैकल्टी पुलकिता सिंह गौर बताती है कि गर्मी के मौसम में चना जवा जीरा से सत्तू को तैयार किया जाता है, जिसे गर्मी का राजा भी कहा जाता है. इसमें अगर जौं को और मिला लिया जाए तो इसकी वैल्यू और अधिक बढ़ जाती है. इसको लेकर उन्होंने बाकायदा रिसर्च भी की है जिसमें उन्होंने इसके प्रभाव देखे हैं और लोगों को फायदा भी मिला है.

प्रोटीन से भरपूर बनती है ड्रिंक
पुलकिता सिंह आगे बताती हैं कि पहले यह बुंदेलखंड में हमारा सबसे बेस्ट फूड हुआ करता था लेकिन समय की वजह से व्हाट्सप्प यूट्यूब यूनिवर्सिटी की वजह से लोग इसको नेगलेक्ट करने लगे लेकिन यह आज भी सबसे सुपर न्यूट्रिशन है. इसको हमने बिहार से लिया है क्योंकि वहां आज भी इसका बहुत उपयोग किया जाता है लेकिन इसमें हमने कुछ चीज ऐड की हैं. जिसमें भुना हुआ चना और जो के साथ पुदीना धनिया, काला नमक, सफेद नमक, भुनी हुई सौंफ, जीरा, नींबू रस मिलाकर घर से निकलने से पहले या धूप में निकलने से पहले इसको पी सकते हैं. कंटेनर में ड्रिंक के रूप में रख सकते हैं. इसमें प्रोटीन भी होता है और नींबू नमक की वजह से इलेक्ट्रॉल भी मिल जाता हैं. इसे साधारण लोक तो इस्तेमाल कर ही सकते हैं यहां तक की मरीज और कोविड-19 के पेशेंट भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments