Sunday, April 12, 2026
Homeदेशपंजाब की पटाखा फैक्‍ट्री में बड़ा धमाका, 4 लोगों की मौत, 25...

पंजाब की पटाखा फैक्‍ट्री में बड़ा धमाका, 4 लोगों की मौत, 25 अन्‍य घायल


Last Updated:

Punjab Blast Fire News: पंजाब में बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें व्‍यापक पैमाने पर तबाही मची है. घटना में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्‍य घायल हो गए.

पंजाब की एक पटाखा फैक्‍ट्री में धमाके के साथ आग लग गई. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. (सांकेतिक तस्‍वीर)

हाइलाइट्स

  • पंजाब की पटाखा फैक्‍ट्री में भीषण धमाके के साथ लगी आग
  • हादसे में वहां काम करने वाले 4 की मौत, 25 अन्‍य हुए घायल
  • हादसे के वक्‍त फैक्‍ट्री में 40 मजदूर कर रहे थे काम, बचाव कार्य जारी

Punjab Blast News: पंजाब में सुबह-सुबह बड़ा धमाका हुआ है. एक पटाखा फैक्‍ट्री में बड़े धमाके के साथ आग लग गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 अन्‍य के घायल होने की सूचना है. जानकारी के अनुसार, पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि लांबी के पिंड सिंह वाला पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. इस हादसे में लगभग 4 लोग मारे गए और लगभग 25 अन्‍य घायल हो गए हैं. हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत कार्य चलाया गया. घटना में घायल हुए लोगों को बठिंडा के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना के समय पटाखा फैक्ट्री में करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे. वहां काम कर रहे एक मजदूर ने बताया कि रात को जब वे सो रहे थे, तब शोर मचा कि फैक्ट्री में आग लग गई है. इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते जोरदार धमाका हो गया. 15 वर्कर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि लगभग 25 लोग मलबे में दब गए थे. मलबे में दबे लोगों को निकालने के बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. फैक्‍ट्री में धमाका होने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास में दहशत फैल गई, फिर जब मामले का पता चला तो पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना देकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया.

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

homepunjab

पंजाब की पटाखा फैक्‍ट्री में बड़ा धमाका, 4 लोगों की मौत, 25 अन्‍य घायल



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments