Last Updated:
Bihar Chunav: तेजस्वी यादव ने अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि वे बिहार की तरक्की, बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं करते. भाजपा नेता नकारात्मक राजनीति करते हैं.
तेजस्वी केंद्र और राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है.(फाइल फोटो)पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अमित शाह जब भी बिहार आते हैं तो केवल ‘पकाऊ और थकाऊ‘ बातें करते हैं, जिनसे बिहार का कोई भला नहीं होने वाला. तेजस्वी ने अमित शाह को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें बिहार की तरक्की, बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए. उन्होंने कहा, “जब तक बिहार से गरीबी, पलायन और महंगाई खत्म नहीं होगी, तब तक बिहार का भला नहीं होगा। दिन भर लालू और तेजस्वी को गाली देने से बिहार की जनता को कुछ नहीं मिलेगा.
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता केवल नकारात्मक राजनीति करते हैं और शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे ज़रूरी मुद्दों पर कोई बात नहीं करते. उन्होंने कहा कि इस बार अमित शाह चाहे कितना भी समय बिहार में बिताएं, जनता उन्हें कुछ भी देने वाली नहीं है.
जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से अनंत सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात के बारे में पूछा तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब देने से मना कर दिया. तेजस्वी ने कहा कि वे इन लोगों की बातों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते. उन्होंने आगे कहा, “ये लोग नासमझ हैं और केवल AK-47 की भाषा समझते हैं. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सरकार ही AK-47 घर में रखती है और फिर खुद ही उसे पकड़ती और छुड़वाती है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अच्छी तरह जानती है कि कौन क्या है और इन लोगों के बारे में बात करने के लिए हमारी पार्टी के प्रवक्ता काफी हैं. चुनाव आयोग के नोटिस के सवाल पर तेजस्वी ने बताया कि उसका जवाब दिया जा चुका है.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

