Monday, June 15, 2026
Homeराज्यबिहारपटना में खड़े कंटेनर में टकराई स्कॉर्पियो, 4 की मौत: एक...

पटना में खड़े कंटेनर में टकराई स्कॉर्पियो, 4 की मौत: एक का धड़ निकला सिर गाड़ी में रह गया, कोहरे के चलते 2 और गाड़ियां टकराई – barh News


पटना में बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

.

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियों से आगे एक कंटेनर जा रहा था, जिसका टायर अचानक फट गया। इसके बाद पीछे चल रही स्कॉर्पियो कंटेनर से टकरा गई। इसके बाद स्कॉर्पियो के पीछे से आ रही एक के बाद एक 2 और गाड़ियां भी टकरा गईं।

इसमें एक गाड़ी कंटेनर के अंदर घुस गई, जिसे निकालने के लिए स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घना कोहरा छाया था। स्कॉर्पियो के ड्राइवर आगे जा रहे कंटेनर को नहीं देखा और टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो में सवार एक शख्स का धड़ बाहर फेंका गया और सिर गाड़ी में ही रह गया।

जिन लोगों की मौत हुई है, वे सभी एक ही गाड़ी में सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद अथमलगोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है।

हादसे के बाद फोरलेन पर करीब 1 किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतार लग गई। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया जा सका है।

हादसे की देखें तस्वीरें…

आपस में टकराई तीन गाड़ियां।

हादसे के बाद बख्तियारपुर-मोकामा हाईवे पर 1 KM तक लंबा जाम।

हादसे के बाद बख्तियारपुर-मोकामा हाईवे पर 1 KM तक लंबा जाम।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments