Tuesday, April 14, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपत्नी को घर से निकाला और मारपीट की: लखनऊ में महिला...

पत्नी को घर से निकाला और मारपीट की: लखनऊ में महिला ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मामला, पहले भी जा चुका है जेल – Lucknow News


लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कल्ली पूरब घाघ गांव की रहने वाली अफजरून निशा ने बताया कि उनके पति अकरम उन्हें लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

महिला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है। वह रोज मारपीट करते हैं और उनकी जान को खतरा है। कुछ महीने पहले आरोपी पति ने महिला की बकरी भी मार दी थी।

पुलिस के अनुसार, इससे पहले भी महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उस समय आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब पुलिस ने फिर से मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments