Sunday, August 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपन्ना में अवैध शराब पर कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार: किराए के...

पन्ना में अवैध शराब पर कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार: किराए के कमरे से 1 लाख की शराब जब्त, आबकारी एक्ट में केस – Panna News




पन्ना पुलिस ने शहर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अजयगढ़ चौराहे के पास एक किराए के कमरे से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की गई है। इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देश पर शहर में अवैध नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को अजयगढ़ चौराहे के पास पुरुषोत्तमपुर में बीरेंद्र कुमार जड़िया के किराए के मकान में अवैध शराब छिपाए जाने की पुख्ता सूचना मिली थी। यह भी बताया गया कि कुछ लोग उसे बेचने की फिराक में बाहर खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके से दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों की पहचान जावेद खान (28 वर्ष) और अंकुल कुशवाहा (24 वर्ष) के रूप में हुई है, दोनों पन्ना के टिकुरिया मोहल्ला के निवासी हैं। उनकी निशानदेही पर किराए के कमरे की तलाशी ली गई। कमरे के अंदर शराब की 11 पेटियां छिपाकर रखी गई थीं। इन पेटियों से विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी और देशी प्लेन/मसाला शराब की बोतलें और क्वार्टर बरामद हुए। कुल 93 लीटर 930 मिलीलीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 240 रुपये है। पुलिस ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ कोतवाली थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा के साथ प्रधान आरक्षक आईमात सेन, संतोष तोमर, तेजभान सिंह, सुरेश अहिरवार, आरक्षक निश्चल सिंह, अभिषेक यादव, धर्मेन्द्र प्रजापति, सुधीर अरजरिया और ड्राइवर परमलाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments