Monday, April 13, 2026
Homeराज्यराजस्तानपर्यटन को बढ़ावा देने निकली विंटेज कारें: चैप्टर हाड़ौती की पहल...

पर्यटन को बढ़ावा देने निकली विंटेज कारें: चैप्टर हाड़ौती की पहल विरासत और पर्यटन को जोड़ने की अनोखी मुहिम – Kota News


कोटा से हाड़ौती की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को बढ़ावा देने की एक अनोखी पहल देखने को मिली। चैप्टर हाड़ौती द्वारा आज विंटेज कारों का भव्य कॉनवॉय निकाला गया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

.

कार्यक्रम की शुरुआत श्री उम्मेद क्लब कोटा से हुई, जहां क्लब के महासचिव लोकेन्द्र सिंह राजावत ने विंटेज कार कॉनवॉय को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आकर्षक यात्रा कोटा से शुरू होकर शेरगढ़ होते हुए आमली जागीर पहुंची।

कोटा में पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल करती चैप्टर हाडोती की टीम

कॉनवॉय में चैप्टर हाड़ौती के सदस्य विजय, राहुल, कपिल, अजातशत्रु, अभिमन्यु, मोहित, अंकुश, तेजस, रोहित, अक्षय, विभांशु, चंद्रादित्य, मनुव्रत, आशीष, शक्ति और राजीव अपनी विंटेज और मॉडर्न ऑफ-रोडिंग गाड़ियों के साथ शामिल हुए। इन कारों के अनोखे डिज़ाइन और ऐतिहासिक आकर्षण ने लोगों का खूब ध्यान खींचा।

विंटेज कारों का कॉनवॉय निकाला

विंटेज कारों का कॉनवॉय निकाला

संस्थान के संस्थापक बृजराज सिंह उदयपुरा और प्रदीप सिंह आमली ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हाड़ौती की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थलों और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जैसे क्षेत्रों में अनगिनत पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें देश-दुनिया तक पहुँचाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल स्थानीय पर्यटन को गति देंगे, बल्कि युवाओं में अपनी विरासत के प्रति गौरव और जागरूकता भी बढ़ाएँगे।

उम्मेद क्लब से विंटेज कारें पर्यटन को बढ़ावा देने निकली

उम्मेद क्लब से विंटेज कारें पर्यटन को बढ़ावा देने निकली

चैप्टर हाड़ौती टीम ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से हाड़ौती की खूबसूरती को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments