Tuesday, June 2, 2026
Homeएजुकेशनपश्चिम बंगाल SSC ने 2016 SLST सूची से 1,806 दागी उम्मीदवारों के...

पश्चिम बंगाल SSC ने 2016 SLST सूची से 1,806 दागी उम्मीदवारों के नाम जारी किए, HC के आदेश के बाद उठाया कदम


Image Source : PEXELS
परीक्षा देता उम्मीदवार।

Education News: पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) ने गुरुवार को 1,806 दागी उम्मीदवारों की एक नई व्यापक सूची जारी की। इन्हें पहले 2016 राज्य स्तरीय चयन परीक्षा (एसएलएसटी) में सहायक शिक्षक पदों के लिए योग्य के रूप में चिह्नित किया गया था। कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए आयोग ने दोपहर के आसपास सूची अपलोड की जिसमें अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों के नाम, उनके द्वारा पढ़ाए जाने वाले विषय, रोल नंबर और जन्मतिथि शामिल थी। 

पीटीआई समाचार एजेंसी के मुताबिक, न्यायालय ने एसएससी को निर्देश दिया था कि वह विस्तृत पहचान संबंधी जानकारी के साथ अयोग्य शिक्षकों के नाम पुनः प्रकाशित करे। हालांकि, अद्यतन सूची में उन स्कूलों का नाम नहीं बताया गया है जहां ये दागी शिक्षक लगभग एक दशक से काम कर रहे थे। इस सवाल पर कि क्या ये उम्मीदवार सितंबर 2025 में आयोजित नई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वालों में शामिल थे ? एसएससी के एक अधिकारी ने इस संभावना से इन्कार किया। उन्होंने कहा, “हमने पहले भी दागी शिक्षकों की यही सूची अपलोड की थी। लेकिन इस बार उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, हमने पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त विवरण शामिल किए हैं।” 

यह घटनाक्रम सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले की पृष्ठभूमि में आया है जिसमें 2016 एसएलएसटी के माध्यम से चयनित 25,753 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अमान्य करार दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि पूरी भर्ती प्रक्रिया दूषित थी, जिसे सुधारा नहीं जा सकता।  

(PTI इनपुट के साथ)


ये भी पढ़ें-  

Optical Illusion: 35 की भीड़ में 85 ढूंढ़ने में सूरमाओं ने भी मानी हार, क्या आपमें है खोजने का दम 

Optical Illusion: पलाश की भीड़ में कहां छिपा है ‘पलक’, पहेली के धुरंधर ही ढूंढ़ पाएंगे; बच्चों के बस की बात नहीं 

 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments