Saturday, April 11, 2026
Homeखेलपहले दिन राहुल की सेंचुरी, दूसरे दिन विकेट के लिए तरसे भारतीय...

पहले दिन राहुल की सेंचुरी, दूसरे दिन विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज; अनऑफिशियल टेस्ट का हाल


IND A vs ENG Lions Day2: इंडिया-ए बनाम इंग्लैंड लायंस दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट नॉआर्थेम्पटन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में केएल राहुल ने 116 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी, जिसके दम पर टीम इंडिया ने पहली पारी में 348 रन बनाए थे. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड लायंस ने 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं और पहली पारी में इंग्लैंड की टीम अब भी 156 रनों से पिछड़ रही है.

पहले दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया-ए ने 7 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए थे. आखिरी 3 विकेटों में भारतीय पुछल्ले बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं जोड़ पाए. टेल-एंडर बल्लेबाजों पर इंग्लैंड लायंस के जोश टंग कहर बनकर टूटे. जोश टंग ने तनुष कोटियन को 15 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया, दूसरी ओर अंशुल कंबोज को LBW आउट किया. इसी गेंदबाज ने तुषार देशपांडे को रन-आउट कर 348 के स्कोर पर भारतीय पारी का समापन किया.

जब इंडिया-ए गेंदबाजी करने आई तो अंशुल कंबोज ने 29 के स्कोर पर विपक्षी टीम का पहला विकेट लेकर इंडिया-ए को शानदार शुरुआत दिलाई. यहां से टॉम हेन्स और एमिलियो गे ने 94 रनों की पार्टनरशिप कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था. आखिरकार तुषार देशपांडे ने 54 के स्कोर पट टॉम हेन्स को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवाया.

इसके बाद एमिलियो गे और जॉर्डन कॉक्स के बीच पार्टनरशिप पनप उठी, जिन्होंने मिलकर 69 रन जोड़ डाले. इस बीच तनुष कोटियन ने शतक की ओर बढ़ रहे एमिलियो गे को 71 रन के स्कोर पर LBW आउट कर दिया. एमिलियो दिन के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए. बाकी 5 गेंदें जेम्स रयू ने डिफेंड कीं. इस तरह इंग्लैंड लायंस ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 192 रन बना लिए हैं. जॉर्डन कॉक्स अभी 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

भारत के खिलाफ सीरीज से पहले इंग्लैंड को झटका? स्टार खिलाड़ी ने क्रिकेट से ब्रेक लेकर चौंकाया; वजह कर देगी हैरान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments