Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारपहले नेशनल यूथ गेम्स 2028 की मेजबानी करेगा बिहार: तलवारबाजी का...

पहले नेशनल यूथ गेम्स 2028 की मेजबानी करेगा बिहार: तलवारबाजी का ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा, खेल जगत को मिला दो तोहफा – Patna News


बिहार के खिलाड़ियों के लिए दोहरी खुशखबरी है। 2028 में होने वाले पहले नेशनल यूथ गेम्स की मेजबानी बिहार करेगा। भारतीय ओलिंपिक संघ की अध्यक्षा पी.टी. उषा ने इसकी सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

.

बिहार में तलवारबाजी का ओलिंपिक ट्रेनिंग सेंटर खुलेगा। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इसके लिए सहमति दी है। बिहार खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार में भी ओलिंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने का प्रस्ताव दिया था और डॉ. मंडाविया ने अपनी मौखिक सहमति दे दी।

फरवरी में बिहार में पहले स्टेट गेम्स का आयोजन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि फरवरी में बिहार में होने वाले पहले स्टेट गेम्स की तैयारियों, अब तक की प्रगति की जानकारी देने और इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ के सहयोग के सिलसिले में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की पी.टी.उषा से दिल्ली स्थित संघ के कार्यालय में मुलाकात हुई।

श्रेयसी सिंह ने बिहार में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए भारतीय ओलंपिक संघ से पूरे सहयोग की आग्रहपूर्ण उम्मीद जताई।

पी.टी.उषा ने बिहार स्टेट गेम्स में सहयोग की बात कही

पी.टी.उषा ने बिहार स्टेट गेम्स में पूरी सहयोग के प्रति आश्वस्त करते हुए यह बड़ी घोषणा भी कर दी है। उन्होंने कहा है कि 2028 में पहले नेशनल यूथ गेम्स के आयोजन की मेजबानी बिहार को देने पर भारतीय ओलिंपिक संघ की सैद्धांतिक सहमति हो गई है।

नेशनल यूथ गेम्स की मेजबानी बिहार करेगा।

बाकी आने वाले समय में इसकी औपचारिकताओं, मानकों, जरूरतों और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। श्रेयसी सिंह ने इसे बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि और बिहार के खेल जगत के लिए बहुत बड़ा तोहफा बताया।

जनवरी महीने में आयोजित होगा खेल मंथन शिविर

जनवरी महीने में होने वाली खेल मंथन शिविर में हिस्सा लेने के लिए मनसुख मंडाविया ने बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ.बी. राजेंदर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया।

इस खेल मंथन शिविर में मिशन ओलंपिक के तहत देश में ज्यादा से ज्यादा ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने और ओलंपिक में पदक जीतने संबंधी महत्त्वपूर्ण विषयों पर देश भर के खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के साथ विचार मंथन होगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments