.
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नवादा विधानसभा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के द्वारा किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन नवादा विधानसभा संयोजक सह युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा ने किया। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता,पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। क्षेत्रीय प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने कार्यकर्त्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि की बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ को और प्रभावी बनाना है। नवादा के पांचो विधानसभा सीटों पर एनडीए का परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि प्रभारियों को काम का निगरानी करना है, जिन मंडलो मे पन्ना प्रमुख का कार्य नहीं हुआ उन्हें जल्द से जल्द पूरा करे। उन्होंने हर बूथ पर जल्द से जल्द बीएलए 2 बनाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि सरल ऐप के जरिये हर कार्यक्रम का रिपोर्टिंग करे, हर बूथ पर जो पांच प्रभावशाली व्यक्तियों का नाम चुना गया है उनका दायित्व है की बूथ को मजबूती करने के लिए कार्य करे।
पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ से संपर्क करें : जिला प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने मतदाता सूची पुनारीक्षण पर परिचर्चा करते हुए कहा की पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ से संपर्क किया जाये, जिससे कि मतदाता सूची का वास्तविक प्रारूप प्रकाशित हो सके।जिससे उसका सही सदुपयोग व लाभ भी मतदाताओं को मिल सके। जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि चुनाव जितने की परिकल्पना तब ही कर सकते है ज़ब हम अपने बूथ को मजबूत करेंगे, उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मंडल प्रभारीयों को अपने मंडल मे ही प्रवास करना है। निर्वतमान जिला अध्यक्ष सह नालंदा जिला प्रभारी संजय कुमार मुन्ना ने बूथ सशक्तिकरण योजना एवं फोकस बूथ पर अपना मार्गदर्शन दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय पाण्डेय ने बूथ पर करणीय कार्य विषय पर अपना मार्गदर्शन दिया। जिला मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार ने सोशल मीडिया विषय पर अपनी बात रखी। कार्यशाला में जिला महामंत्री अरविन्द गुप्ता,नंदकिशोर चौरसिया, नवादा विधानसभा प्रभारी विनोद कुमार भोली,कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह विशु , उपाध्यक्ष तेजस सिन्हा,मुकेश कुमार, जिला मंत्री शिव यादव, मीडिया प्रभारी मनीष सिन्हा, गौतम भारती, जिला प्रवक्ता बिपिन कुमार, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अजित शंकर, पूर्व उपाध्यक्ष माधुरी वर्णवाल, मंडल अध्यक्ष गरीवन महतो, विवेकानंद कुमार, शिवरानी केशरी, सूरज पासवान, अशोक सिंह आदि थे।