लोगों का सवाल– इतना महंगा सिलेंडर कैसे खरीदें? फास्ट फूड विक्रेताओं में नाराजगी पाली शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया। शुक्रवार को लेबर कॉलोनी क्षेत्र में सिलेंडर की शवयात्रा निकालकर सरकार के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई गई। इस विरोध में खास तौर पर फास्ट फूड के ठेले लगाने वाले लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस नेता भंवर राव ने कहा – इस समय शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाना गलत है। उन्होंने कहा कि लोगों को शादी समारोहों में सिलेंडर की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है और कई बार मेन्यू तक बदलना पड़ रहा है। ठेला संचालकों और स्थानीय लोगों की रही बड़ी भागीदारी इस विरोध प्रदर्शन में चाय की टपरी, मोमो, मिठाई-नमकीन, पानी-पूरी, चाऊमीन, रवा डोसा, इडली समेत रोजाना नाश्ते के ठेले लगाने वाले लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए। बीजेपी जिलाध्यक्ष बोले- अंतरराष्ट्रीय हालात जिम्मेदार भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी ने कहा कि ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालात के कारण गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसी वजह से भारत सहित कई देशों में कीमतों पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति स्थायी नहीं है और सरकार ने अपनी मर्जी से दाम नहीं बढ़ाए हैं। जानिए… वर्तमान गैस सिलेंडर के रेट
Source link

