Friday, April 10, 2026
Homeबॉलीवुडपिता हिंदू मां मुस्लिम, खुद ने बनी बनिया परिवार की बहू, 3...

पिता हिंदू मां मुस्लिम, खुद ने बनी बनिया परिवार की बहू, 3 की उम्र से किया पर्दे पर राज, खूब खोली सितारों की पोल


Last Updated:

ये बॉलीवुड की वो हसीना है, जो सालों तक ‘छोटी नरगिस’ के नाम से फेमस हुईं. कई हिट फिल्मों में उन्होंने नामी सितारों के साथ काम किया और फिर बाद में सभी की खूब पोल भी खोली.

फिल्म ‘दीदार’ से ये एक्ट्रेस सुर्खियों में छा गई थी. फोटो साबार-@IMDb

हाइलाइट्स

  • ये एक्ट्रेस सिनेमा ही नहीं रेडियो में भी खूब नाम कमाया.
  • इस एक्ट्रेस का रियल नाम किरण बाला था.
  • इस एक्ट्रेस ने कई स्टार्स की पोल-पट्टी सरेआम खोली है.

नई दिल्ली. साल 1947 में जब देश आजाद हुआ, उसी साल अभिनेत्री तबस्सुम ने फिल्मों में कदम रखा. उस वक्त उनकी उम्र महज 3 साल थी. अपनी पहली फिल्म ‘नरगिस’ में उन्होंने अदाकारी की ऐसी छाप छोड़ी कि देखते ही देखते मशहूर हो गईं. 9 जुलाई 1944 को जन्मीं तबस्सुम ने फिल्मी पर्दे पर तो अपना लोहा मनवाया ही, रेडियो से लेकर स्टेज पर भी छाप छोड़ी. आकाशवाणी को दिये एक दुर्लभ इंटरव्यू में तबस्सुम ने अपनी जिंदगी से जुड़े तमाम दिलचस्प किस्से साझा किये थे. ये इंटरव्यू प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स (WAVES OTT) पर भी उपलब्ध है और खूब पसंद किया जा रहा है.

इस इंटरव्यू में तबस्सुम बताती हैं कि जब वो सिर्फ 3 साल की थीं तभी रेडियो से जुड़ गईं. आकाशवाणी के साथ उन्होंने आर्टिस्ट से लेकर कवि सम्मेलन, मुशायरों और अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया. वह कहती हैं कि जब मेरी पहली फिल्म ‘नरगिस’ आई तो देखते ही देखते मैं मशहूर हो गई. पत्र-पत्रिकाओं में बड़े-बडे़ अभिनेताओं के साथ आखिर में ‘एंड बेबी तबस्सुम’ भी छपने लगा. उन दिनों तो कोई मुझसे मेरा नाम पूछता तो एंड बेबी तब्स्सुम ही बताया करती थी.

छोटी ‘नरगिस’ बन पर्दे पर छाईं

तबस्सुम बताती हैं कि मेरी एक फिल्म दीदार थी, जिसमें मैंने छोटी नरगिस की भूमिका अदा की. उस फिल्म में नौशाद का एक गीत था. इस पर मैंने अभिनय किया. नौशाद अपने जीवन के सबसे सफल गीतों में उसे शुमार करते हैं.

tabassum, kiran bala how became tabassum, tabassum birth anniversary, tabassum Filmography, tabassum old Interview, tabassum when became young nargis, tabassum talkies Shows, तबस्सुम, किरण बाला कैसे बनीं तबस्सुम, तबस्सुम बर्थ एनिवर्सरी, तबस्सुम फिल्मोग्राफी, तबस्सुम पुराना इंटरव्यू, तबस्सुम ने जब निबाया छोटी नरगिस का किरदार, तबस्सुम टॉकीज
वेव्स पर आप इस इंटरव्यू को सुन सकते हैं.

किरण बाला से कैसे बनीं तबस्सुम

मुंबई में जन्मीं तबस्सुम के पिता अयोध्यानाथ सचदेव स्वतंत्रता सेनानी थे. तबस्सुम कहती हैं कि मेरे पिता हिंदू थे और स्वतंत्रता सेनानी थे. उन्होंने भगत सिंह के साथ काम किया था. मेरी मां मुस्लिम पठान थीं और मेरी शादी अग्रवाल परिवार में हुई. मेरा सरनेम गोविल है. तबस्सुम से जब पूछा जाता है कि उनकी शादी हिंदू परिवार में हुई, तो फिर मुस्लिम नाम क्यों है? इस सवाल के जवाब में वो कहती हैं कि मैं ना हिंदू हूं ना मुसलमान हूं, बल्कि एक इंसान हूं. मेरे पिताजी ने बचपन में मेरा नाम तबस्सुम रखा था. इसके पीछे वजह थी कि मेरी मां मुस्लिम थीं और पिताजी मां को खुश करना चाहते थे. इसी तरह मां ने भी पिताजी की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखा और मेरा नाम किरण बाला रखा. शादी के बाद भी मैंने नाम चेंज नहीं किया.

टीवी का पहला टॉक शो लेकर आईं

तबस्सुम ने मेरा सुहाग, मंझधार, बड़ी बहन और दीदार जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा तो मनवाया. वो साल 1972 में टीवी का पहला टॉक शो लेकर आईं. दूरदर्शन मुंबई पर प्रसारित उनका टॉक शो ‘फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन’ उस दौर में खूब लोकप्रिय हुआ और 1972 से 1993 तक, 21 साल प्रसारित हुआ.

अरुण गोविल से क्या रिश्ता?

तबस्सुम बताती हैं कि मेरे सरनेम में गोविल देखकर अक्सर लोग मुझसे पूछा करते थे कि क्या आपका रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल से कोई रिश्ता है? मुझे बार-बार बताना पड़ता था. अरुण गोविल मेरे सगे छोटे देवर हैं. तबस्सुम बताती हैं कि मैं भले ही 3 साल की उम्र में अभिनय में आ गई थी लेकिन मेरे माता-पिता को हमेशा चिंता थी कि मैं पढ़ाई लिखाई में पीछे ना रह जाऊं. इसलिए उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मेरा दाखिला करा दिया और वहां से उर्दू में बीए की पढ़ाई की.

authorimg

Shikha Pandey

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ… और पढ़ें

homeentertainment

पिता हिंदू मां मुस्लिम, खुद बनी बनिया परिवार की बहू, किया पर्दे पर राज



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments