Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपीईटी परीक्षा में सुविधा हेतु परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश: लाखों...

पीईटी परीक्षा में सुविधा हेतु परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश: लाखों अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज बसों की विशेष व्यवस्था – Lucknow News



उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आगामी 06 और 07 सितम्बर को आयोजित होने वाली पीईटी-2025 को देखते हुए परिवहन विभाग को विशेष तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों के आवागमन

.

25 लाख परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम

एमडी परिवहन निगम मासूम अली सरवर ने बताया कि पीईटी-2025 प्रदेश के 48 जिलों में 1479 परीक्षा केंद्रों पर चार पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। सबसे अधिक परीक्षार्थी लखनऊ में होंगे, जहां 1,26,912 छात्र परीक्षा देंगे। गाजियाबाद में भी करीब एक लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

अतिरिक्त बसें और विशेष काउंटर

परिवहन निगम ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों से परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर जाएंगे, वहां से अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सुरक्षा और महिला अभ्यर्थियों की सुविधा

मंत्री ने कहा कि महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए बस स्टेशनों पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, बस स्टेशनों पर दामिनी हेल्पलाइन (8114277777) और निगम हेल्पलाइन (18001802877) के नंबर फ्लेक्स पर लगाए जाएंगे ताकि आकस्मिक स्थिति में मदद मिल सके।

सफाई और अन्य व्यवस्थाएं

बस स्टेशनों पर शौचालयों की स्वच्छता, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पंखों की कार्यशीलता और निरंतर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, परीक्षार्थियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए जिलाधिकारियों और पुलिस प्रशासन से भी सहयोग लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments