Agency:एजेंसियां
Last Updated:
PM Modi News Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 17 अगस्त 2025 को दिल्ली में तकरीबन 11000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का उद्घाट करेंगे. इससे लाखों लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मी…और पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में दो बड़े नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे. द्वारका एक्सप्रेसवे का 10.1 किलोमीटर लंबा दिल्ली खंड लगभग 5,360 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया गया है. यह खंड यशोभूमि, डीएमआरसी ब्लू लाइन और ऑरेंज लाइन, आगामी बिजवासन रेलवे स्टेशन और द्वारका क्लस्टर बस डिपो को मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा. अर्बन एक्सटेंशन रोड-II (यूईआर-II) के अलीपुर से दिचांव कलां खंड के साथ-साथ बहादुरगढ़ और सोनीपत के लिए नए संपर्क मार्गों की लागत लगभग 5,580 करोड़ रुपए है. इससे दिल्ली के इनर और आउटर रिंग रोड तथा मुकरबा चौक, धौला कुआं और एनएच-09 जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात सुगम हो जाएगा.
दिल्ली को तीसरी रिंग रोड
द्वारका एक्सप्रेसवे: एयरपोर्ट तक आसान पहुंच
प्रधानमंत्री ने द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली हिस्से और 5.1 किमी लंबे टनल मार्ग का भी उद्घाटन किया. यह टनल सीधे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जुड़ती है, जिससे हवाई यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा. द्वारका एक्सप्रेसवे कुल 29 किलोमीटर लंबा है. इसमें दिल्ली का हिस्सा 10.1 किमी और हरियाणा का हिस्सा 29 किमी शामिल है. हरियाणा वाला खंड मार्च 2024 में ही प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित किया जा चुका है. यह एक्सप्रेसवे महिपालपुर को खेड़की दौला (NH-48) से जोड़ता है और इसके पूरी तरह चालू होने पर दिल्ली-गुरुग्राम मार्ग पर जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी. साथ ही पश्चिमी दिल्ली और एनसीआर के उपनगरों से आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी.

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

