Last Updated:
Balanga Minor Girl Death: ओडिशा पुलिस ने पुरी जिले की 15 वर्षीय लड़की की मौत के मामले में कहा कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं था. पीड़िता की मां ने तीन अज्ञात बदमाशों पर आरोप लगाया था.
हाइलाइट्स
- ओडिशा पुलिस ने कहा कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं था.
- पीड़िता की मां ने तीन अज्ञात बदमाशों पर आरोप लगाया था.
- पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है.
हालांकि, पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं किया कि लड़की को आग कैसे लगी. ओडिशा पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “…पुलिस ने पूरी ईमानदारी से जांच की है. जांच अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. अब तक की गई जांच के अनुसार, यह स्पष्ट है कि इसमें कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं है.”
मामला दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है. साक्ष्य जुटाने के लिए वैज्ञानिक टीम और श्वान दस्ते की मदद ली गई है. पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है. इस बीच, पुलिस ने यहां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों और अन्य मंत्रियों के आवासों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी है.
पुरी जिले में भार्गवी नदी के तट पर 19 जुलाई की सुबह तीन अज्ञात लोगों ने लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसे आग लगा दी थी. उसकी मां ने बलंगा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि घटना उस समय हुई जब नाबालिग एक दोस्त से मिलने के बाद अपने घर जा रही थी. तीन लोगों ने उसे रोककर अगवा कर लिया और उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी.
भुवनेश्वर एम्स से ले जाया गया था दिल्ली एम्स
वह 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुकी थी. उसे 19 जुलाई को सबसे पहले पिपिली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. बाद में उसे उसी दिन एम्स, भुवनेश्वर ले जाया गया और अगले दिन हवाई मार्ग से दिल्ली के एम्स ले जाया गया, जहां उसकी कम से कम दो ‘सर्जरी’ और ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ की गई. ओडिशा पुलिस ने 2 अगस्त को दिल्ली एम्स में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया था.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

