Sunday, July 27, 2025
Homeराज्यबिहारपूर्णिया में युवक की संदिग्ध हालत में मौत: बहन की प्रेमिका...

पूर्णिया में युवक की संदिग्ध हालत में मौत: बहन की प्रेमिका पर हत्या का आरोप, कटिहार में अधमरी हालत में सड़क किनारे मिला था – Purnia News


पूर्णिया में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। कटिहार के महेशवा गांव में अधमरी हालत में सड़क किनारे मिला था। GMCH में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बहन के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा है।

.

मृतक की पहचान मरंगा थाना क्षेत्र के ठहरा गांव निवासी मनीष कुमार सिंह(19) के तौर पर हुई है। मनीष की बहन का एक लड़का से अफेयर चल रहा था। इस वजह से दोनों परिवार के बीच टेंशन चल रहा था। इसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

अस्पताल में परिजन और ग्रामीणों की भीड़।

विवाद के बाद मामा के घर भेज दिया था

मृतक के चाचा नरेश कुमार सिंह ने बताया कि 1 जुलाई को अंकित कुमार मेहता मेरी भतीजी मनीषा कुमारी को भगा ले गया था। थाने में लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मेरे गांव का ही रहने वाला है। केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। अनहोनी की आशंका से भतीजे के कटिहार उसके मामा के घर भेज दिया था।

QuoteImage

बुधवार दोपहर मामा के घर से बाजार के लिए निकला था। देर शाम तक नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। इस दौरान मनीष सड़क किनारे खेत में गंभीर हालत में मिला। आनन-फानन में GMCH पूर्णिया लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विरोधी पक्ष के अंकित कुमार ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मनीष की हत्या कर दी।

QuoteImage

मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची।

मौत की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची।

बयान के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना पर मरंगा पुलिस GMCH पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अंकित पर हत्या का आरोप लगाया है। बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments