Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपूर्वांचल विवि में दीक्षांत समारोह की तैयारी: 15 जुलाई तक मौखिक...

पूर्वांचल विवि में दीक्षांत समारोह की तैयारी: 15 जुलाई तक मौखिक परीक्षा पूरी करने वाले छात्रों को मिलेगी डिग्री, डिजिटल पंजीकरण होगा – Jaunpur News


जौनपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सितंबर माह में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं। केवल 15 जुलाई तक मौखिक परीक्षा पूरी करने वाले शोध छात्रों को ही उपाधि दी जाएगी।

कुलपति जल्द ही विश्वविद्यालय अधिकारियों, संकायाध्यक्षों और परीक्षा नियंत्रक के साथ कार्य योजना पर चर्चा करेंगी। समारोह में परिसर की साफ-सफाई, मंच व्यवस्था और अतिथि स्वागत पर विशेष ध्यान रहेगा। इस बार का आयोजन तकनीकी रूप से उन्नत होगा। डिजिटल पंजीकरण और लाइव वेबकास्टिंग की सुविधा रहेगी।

सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। कुल 3150 सीटों के लिए 3900 से अधिक ऑनलाइन आवेदन आए हैं। इनमें 900 सीटों पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रवेश होगा। शेष 2250 सीटों पर विश्वविद्यालय मेरिट और प्रवेश परीक्षा से दाखिला होगा।

दीक्षांत समारोह में भाग लेने वाले छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। उन्हें ड्रेस कोड, प्रवेश पास और कार्यक्रम की रूपरेखा दी जाएगी। लाइव वेबकास्टिंग से अभिभावक कार्यक्रम स्थल के बाहर से भी समारोह देख सकेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments