Saturday, June 21, 2025
Homeराज्यराजस्तानपेट्रोल पंप कर्मचारी ने हाईटेंशन टावर पर लगाया फंदा: बिजली चालू...

पेट्रोल पंप कर्मचारी ने हाईटेंशन टावर पर लगाया फंदा: बिजली चालू होने से शव उतारने में देरी, विद्युत निगम से पुलिस ने किया संपर्क – Bundi News



केशवरायपाटन के लेसरदा गांव में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी फंदा लगाकर की आत्महत्या।

केशवरायपाटन के लेसरदा गांव में एक दुखद घटना सामने आई। कोटा के पेट्रोल पंप कर्मचारी राजकुमार खारवाल ने शाकम्बरी माता मंदिर के पास हाईटेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या कर ली। 50 वर्षीय राजकुमार अपनी भतीजी के ससुराल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

.

राजकुमार की पत्नी की मृत्यु 20 वर्ष पहले हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार, वह सुबह घर से निकले थे। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह का कदम उठाएंगे। उन्होंने टावर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस को शव को उतारने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। टावर में बिजली प्रवाह होने के कारण शव को नीचे नहीं उतारा जा सका है। सीआई हंसराज मीणा ने बताया कि विद्युत प्रसारण निगम से संपर्क कर बिजली आपूर्ति बंद करवाने की कोशिश की जा रही है। बिजली बंद होते ही शव को नीचे उतारा जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments