Friday, May 15, 2026
Homeबिज़नेसपेट्रोल ₹3 महंगा, लेकिन टेंशन मत लीजिए, इस कार्ड से मिलेगा 7.25%...

पेट्रोल ₹3 महंगा, लेकिन टेंशन मत लीजिए, इस कार्ड से मिलेगा 7.25% सस्ता तेल


Last Updated:

BPCL SBI Card OCTANE: तेल कंपनियों ने शुक्रवार (15 मई) को पेट्रोल और डीजल के दाम में प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी कर दी. करीब 4 साल बाद फ्यूल की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी से रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों के बजट पर असर हो सकता है. हालांकि, बढ़ी हुई कीमतों के बीच कुछ ऐसे क्रेडिट कार्ड भी हैं जिनकी मदद से फ्यूल खर्च पर अच्छी बचत की जा सकती है. ऐसा ही एक कार्ड है BPCL SBI Card OCTANE, जो पेट्रोल-डीजल खरीदने पर ग्राहकों को 7.25 फासदी बचत कराता है.

Zoom

देशभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं.

BPCL SBI Card OCTANE: आज यानी 15 मई से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का बड़ा उछाल आया है. तेल कंपनियों ने पूरे 4 साल के लंबे अंतराल के बाद दाम बढ़ाकर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है. लेकिन, महंगाई के इस दौर में भी आप स्मार्ट तरीके से पैसे बचा सकते हैं. अगर आप बीपीसीएल एसबीआई कार्ड ऑक्टेन (BPCL SBI Card OCTANE) क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो पेट्रोल-डीजल भरवाने पर आपको 7.25% तक की बचत हो सकती है. यह कार्ड खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अक्सर गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं और फ्यूल पर होने वाले खर्च को कम करना चाहते हैं.

फ्यूल पर मिल सकता है 7.25% तक फायदा
इस कार्ड के जरिए भारत पेट्रोलियम (BPCL) के पेट्रोल पंपों पर फ्यूल खरीदने पर ग्राहकों को कुल 7.25 फीसदी तक का फायदा मिलता है. इसमें 6.25 फीसदी वैल्यूबैक और 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज वेवर शामिल है. इस कैटेगरी में हर बिलिंग साइकिल में मैक्सिमम 2500 रिवॉर्ड प्वाइंट्स हासिल कर सकते हैं. एक बिलिंग साइकिल में मैक्सिमम 100 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज वेवर लिया जा सकता है.

वेलकम बोनस में मिलेंगे 6,000 रिवॉर्ड प्वाइंट्स
1499 रुपये का एनुअल फीस देने पर वेलकम गिफ्ट के तौर पर 6,000 बोनस रिवॉर्ड प्वाइंट्स (1500 रुपये के बराबर) मिलेंगे. रिवार्ड प्वाइंट्स को कार्ड होल्डर्स के खाते में एनुअल फीस का भुगतान करने के 30 दिनों के भीतर क्रेडिट कर दिया जाएगा.

भारत गैस पेमेंट पर भी फायदा
अगर ग्राहक भारत गैस की वेबसाइट या ऐप के जरिए भुगतान करते हैं तो हर 100 रुपये खर्च करने पर 25 रिवॉर्ड प्वाइंट्स मिलते हैं यानी यहां भी 6.25 फीसदी तक का रिवॉर्ड फायदा मिलता है. इस कैटेगरी में हर बिलिंग साइकिल में मैक्सिमम 500 रिवॉर्ड प्वाइंट्स हासिल कर सकते हैं.

खाने-पीने और मूवी पर भी रिवॉर्ड
यह कार्ड सिर्फ फ्यूल तक सीमित नहीं है. डाइनिंग, ग्रोसरी, डिपार्टमेंटल स्टोर और मूवी टिकट पर खर्च करने पर हर 100 रुपये पर 10 रिवॉर्ड प्वाइंट्स (रिवॉर्ड रेट- 2.50 फीसदी) दिए जाते हैं.

एयरपोर्ट लाउंज और टैप एंड पे की सुविधा
कार्ड में कॉन्टैक्टलेस ‘टैप एंड पे’ फीचर भी मिलता है, जिससे बिना स्वाइप किए सीधे मशीन पर टैप कर पेमेंट किया जा सकता है. इसके अलावा कार्डधारकों को साल में 4 बार डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा भी दी जाती है.

BPCL SBI Card OCTANE के चार्जेज-
इस कार्ड की जॉइनिंग फीस (वन टाइम) 1,499 रुपये है. इस कार्ड की रिन्यूअल फीस (हर साल) 1,499 रुपये है. हालांकि सालभर में 2 लाख रुपये खर्च करने पर रिन्यूअल फीस माफ कर दी जाती है.

About the Author

authorimg

विनय कुमार झासीनियर कॉपी एडिटर

वर्तमान में विनय कुमार झा नेटवर्क18 की वेबसाइट hindi.news18.com में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह मई 2017 से इस वेबसाइट के साथ जुड़े हैं. वह बीते 5 सालों से वर्तमान में वेबसाइट के बिजनेस सेक्शन के …और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments