Monday, April 13, 2026
Homeराज्यबिहारपौआखाली में बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति का विसर्जन: गाजे बाजे की...

पौआखाली में बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति का विसर्जन: गाजे बाजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके, पुलिस प्रशासन ने रखी नजर – Kishanganj (Bihar) News



धूमधाम से बाबा विश्कर्मा की मूर्ति का विसर्जन किया।

किशनगंज जिले के पौआखाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम 7 बजे से बाबा विश्वकर्मा की मूर्तियों का विसर्जन शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पवना नदी में मूर्तियों का विसर्जन किया।

.

विसर्जन के दौरान भक्तों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और भक्ति के धुन में झूमते-नाचते रहे। सभी मूर्ति स्थापित करने वालों ने अपने सहयोगियों के साथ शांतिपूर्वक और सावधानीपूर्वक विसर्जन प्रक्रिया को पूरा किया।

पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी। गश्ती वाहन के माध्यम से क्षेत्र की निगरानी की गई। प्रशासन के अधिकारी विसर्जन प्रक्रिया के पूरा होने तक मौके पर डटे रहे और व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments