Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यराजस्तानप्री मानसून की बारिश ने पकडी रफ्तार: रात को अंधड के...

प्री मानसून की बारिश ने पकडी रफ्तार: रात को अंधड के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, बाजरा बुवाई की तैयारी में जुटे किसान – Dausa News



दौसा जिले में प्री मानसून की बारिश ने रफ्तार पकड ली है। यहां बीती रात कई क्षेत्रों में अंधड के साथ रुक-रुक बारिश का दौर करीब 2 घंटे तक चला, जिससे नीचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। जिले के महुवा, बांदीकुई, सिकराय के गांवों में झमाझम बार

.

जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं आगामी ​दिनों की बात करें तो बारिश व बादल छाए रहने के पूर्वानुमान के साथ 18 जून को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 26 डिग्री, 19 जून को अधिकतम 33 और न्यूनतम 27 डिग्री, 20 जून को अधिकतम 29 और न्यूनतम 29 डिग्री, 21 जून को अधिकतम 33 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पिछले दिनों में यूं रहा तापमान वहीं पिछले 5 दिनों की बात करें तो 12 जून को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 34 डिग्री, 13 जून को अधिकतम 43 और न्यूनतम 34, 14 जून को अधिकतम 41 और न्यूनतम 31, 15 जून को अधिकतम 39 और न्यूनतम 26 और 16 जून को अधिकतम 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। ऐसे में मानसून की दस्तक के साथ लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments