Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यदिल्लीफरीदाबाद सड़क हादसे में 21 साल के युवक की मौत: दिल्ली...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 21 साल के युवक की मौत: दिल्ली का रहने वाला था, जन्मदिन मनाने आया था – Ballabgarh News



सड़क हादसे में मृतक युवक अमित की फोटो।

फरीदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचपीसी चौक के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार 21 साल के युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली के बुराडी गांव में रहता था। वह गौछी गांव में अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया था। गौछी गांव के रहने वाले मनीराम ने पुलिस

.

दिल्ली में करता था ड्राइवर का काम

शनिवार की रात को वह दिल्ली से गौछी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आया था। दिल्ली में वह ड्राइवर का काम करता था। रात को जन्मदिन मनाने के बाद वह सुबह दिल्ली जाने के लिए सुबह 6 बजे फ़रीदाबाद से निकला था। बताया गया कि रविवार सुबह छह बजे जब अमित एनएचपीसी चौक के पास पहुंचा तो पीछे से उसको किसी बाइक वाले ने टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान थोड़ा दम

जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

टक्कर मारने वाला मौके से फरार

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है आज सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments