Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारफर्जी नगर परिषद कर्मी बन युवक ने रोकी बाइक: खुद को...

फर्जी नगर परिषद कर्मी बन युवक ने रोकी बाइक: खुद को रिकवरी एजेंट बताया, वीडियो वायरल;थाना अध्यक्ष बोले-कार्रवाई की जाएगी – Jamui News




जमुई के टाउन थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक ने खुद को नगर परिषद कर्मी और रिकवरी एजेंट बताकर एक बाइक सवार को रोका। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जानकारी के अनुसार, झाझा प्रखंड के करहारा गांव निवासी पवन यादव निजी अस्पताल से इलाज कराकर महिसौड़ी चौक से अपने घर लौट रहे थे। अतिथि पैलेस चौक के पास एक युवक ने उनकी बाइक रुकवा ली। युवक हाथ में सिगरेट लिए हुए था और खुद को नगर परिषद का कर्मचारी बताते हुए बाइक की जांच करने की बात कहने लगा। पवन यादव ने जब इसका विरोध किया तो युवक बहस करने लगा। इसी दौरान पवन ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। कुछ ही देर में उक्त युवक के साथ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से पवन यादव वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रहे। इस संबंध में नगर परिषद के कर्मचारी कुंदन गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उक्त युवक विभाग का कोई भी कर्मी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति फर्जी तरीके से रिकवरी एजेंट बनकर लोगों को परेशान कर रहा है और पीड़ित द्वारा आवेदन दिया जाता है, तो विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर संबंधित युवक की पहचान की जा रही है और दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments