Monday, November 3, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशफर्रुखाबाद में महिला से मारपीट: मायके जाने पर ससुराल वालों ने...

फर्रुखाबाद में महिला से मारपीट: मायके जाने पर ससुराल वालों ने बहू को पीटा, सड़क पर लगी भीड़ – Farrukhabad News


फर्रुखाबाद2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद में महिला के साथ मारपीट की गई।

फर्रुखाबाद के कर्नलगंज चौकी क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। भोलेपुर स्थित अंबेडकर कॉलोनी की रहने वाली महिला पारिवारिक क्लेश के कारण मायके जा रही थी। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की कर्नलगंज चौकी इलाके की है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कर्नलगंज चौकी क्षेत्र में लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं। चौकी इंचार्ज दबंग लोगों पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments