Thursday, November 19, 2026
Homeराज्यबिहार'फिजिकल होने के लिए एक साल से था रिलेशन में': आरोपी...

‘फिजिकल होने के लिए एक साल से था रिलेशन में’: आरोपी बोला-पंचायत में जबरदस्ती तय हुई थी निकाह, पिता-भाई के साथ मिलकर दफनाया था – Kishanganj (Bihar) News




‘मैं शादी नहीं करना चाहता था। शुरुआत में मेरी मंशा सिर्फ उस लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने की थी, लेकिन धीरे-धीरे मुझे उसकी आदत होती चली गई। इस दौरान मैंने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। कभी होटल में, कभी खेत में तो कभी उसके घर में, जब घर पर कोई नहीं रहता था, तब मैं चुपके से उसके घर जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। ‘ यह कहना है आरोपी बॉयफ्रेंड बासीद आलम का, जिसने शादी से 3 दिन पहले अपनी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर शव को खेत में दफना दिया था। बासीद आलम ने बताया कि गर्भवती होने के बाद मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे परिवार पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में फैसला हुआ कि मुझे उस लड़की से शादी करनी होगी, लेकिन मैं इस शादी के लिए तैयार नहीं था और लगातार शादी करने से इनकार कर रहा था। निकाह से बचने के लिए हत्या की साजिश, शादी से 3 दिन पहले धोखे से बुलाकर गला घोंटा, पिता-भाई के साथ मिलकर शव दफानाया। आरोपी के कबूलनामा से जानिए पूरी कहानी…. 16 नवंबर को पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के काला सिंघिया गांव में 6 महीने की प्रेंगनेंट 23 वर्षीय युवती की उसके बॉयफ्रेंड बासिद आलम (24) से शादी होनी थी। लेकिन 3 दिन पहले 13 नवंबर को बासिद ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया और उसके ही दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने पिता और भाई के साथ मिलकर शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। एक साल से रिलेशन में थे दोनों पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए हत्या के पीछे की वजह बताई है। आरोपी के अनुसार, वो युवती के साथ पिछले एक साल से रिलेशन में था। शुरुआत में उसका शादी करने का कोई इरादा नहीं था। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध गहरे होते गए। इस बीच युवती के साथ कई बार उसने होटल, खेत और उसके घर में भी शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड गर्भवती हो गई। इसके बाद युवती ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। मामला परिवार तक पहुंचा तो गांव में पंचायत बुलाई गई। आरोपी ने बताया कि पंचायत में उस पर शादी करने का दबाव बनाया गया था। इस दौरान उसे अभद्र बातें भी सुननी पड़ीं, जिससे वह नाराज था। पंचायत के बाद 16 नवंबर को निकाह की तारीख तय हुई, लेकिन आरोपी शादी से बचना चाहता था। पुलिस के अनुसार, इसी नाराजगी और शादी नहीं करने की मंशा से उसने युवती की हत्या की योजना बनाई। आरोपी के कबूलनामे में उसके पिता और भाई की संलिप्तता की बात भी सामने आई है। फोन कर बुलाया, फिर दुपट्टे से घोंटा गला 13 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे आरोपी ने युवती को मोबाइल फोन कर मिलने के बहाने बुलाया। उसे घर के पीछे स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास आने को कहा गया। युवती भरोसा कर वहां पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी ने युवती के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। हत्या के बाद आरोपी ने अपने पिता और भाई को बुलाया। तीनों ने मिलकर शव को पास के खेत में पहुंचाया। वहां कुदाल से गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया और ऊपर से मिट्टी डाल दी। 14 नवंबर को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की प्राथमिकी वहीं 14 नवंबर की सुबह युवती के पिता ने पहाड़कट्टा थाने में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि बेटी रात में परिवार के साथ सोई थी। सुबह करीब चार बजे नमाज के लिए जगाने पहुंचे तो वह बिस्तर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 297/26 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ खुसरु सिराज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर जांच शुरू की। 15 नवंबर को गांव के एक खेत में गड्ढे से युवती का शव बरामद किया गया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बंगाल सीमा के पास से आरोपी गिरफ्तार तकनीकी जांच में पुलिस को पता चला कि युवती को आखिरी बार उसके मंगेतर ने फोन कर बुलाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी। 17 नवंबर को विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित रतनपुर गांव से बासिद आलम को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घर के पीछे बांस के भिट्ठा के पास से हत्या के बाद शव दफनाने में इस्तेमाल की गई कुदाल बरामद की गई। पिता और भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, मामले में फरार चल रहे आरोपी के पिता और भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments