Tuesday, December 2, 2025
Homeराज्यबिहारफिट इंडिया मुहिम के तहत साइकिल ऑन संडे का आयोजन: बेगूसराय...

फिट इंडिया मुहिम के तहत साइकिल ऑन संडे का आयोजन: बेगूसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस का समापन, साइकिल रैली में शामिल हुए सैकड़ों लोग – Begusarai News


साइकिल रैली को रवाना करते जिला खेल पदाधिकारी

राष्ट्रीय खेल दिवस को यादगार बनाने के लिए फिट इंडिया मुहिम के तहत बेगूसराय में साइकिल ऑन संडे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। गांधी स्टेडियम से शुरू साइकिल रैली नगर निगम, मेन रोड, टेढ़ीनाथ चौक, पटेल चौक, कॉलेजिएट र

.

साइकिल रैली की अनोखी पहल ‘खेलेगा देश तो खिलेगा देश’ के नारे को मजबूत करने तथा युवाओं और आमलोगों में खेल एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई थी। उद्देश्य शारीरिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी बल देना था। स्वास्थ्य और जागरूकता प्रसार के इस मुहिम का आयोजन अन्य जगह भी किया गया।

साइकिल रैली में शामिल छात्र-छात्राएं।

खेल दिवस कार्यक्रम का समापन

अभियान में शामिल लोगों को शपथ दिलाई गई कि खुद को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से मजबूत और भावनात्मक रूप से संतुलित बनाऊंगा। अपने परिवार और दोस्तों को हर दिन खेल और फिटनेस गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करूंगा।

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी श्याम कुमार सहनी ने कहा कि 29 अगस्त से शुरू हुए राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम का समापन आज साइकिल ऑन संडे के कार्यक्रम से किया गया। खेल दिवस के दौरान फिटनेस और खेल से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी और मैराथन प्रतियोगिता भी शामिल थी। आज इसका समापन साइकिल यात्रा किया गया।

इस यात्रा के माध्यम से पूरे शहर में खेल, एकता और अनुशासन का संदेश दे रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल की भावना को बढ़ावा देना है। खेल के मैदान में सभी लोग एक साथ मिलकर खेलते हैं, जिससे एकता और अनुशासन की भावना मजबूत होती है। हमें अपने शरीर को एक घंटा देना चाहिए, जिससे स्वस्थ रह सकें, स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकें।

मुख्य उद्देश्य खेल की भावना को बढ़ावा देना है।

मुख्य उद्देश्य खेल की भावना को बढ़ावा देना है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments