मूवी बनाने के नाम पर 30 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में उदयपुर पुलिस ने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी ओर वेंडर संदीप त्रिलोभन को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर रहे डीएसपी छगन पुरोहित के अनुसार उदयपुर पुलिस ने मु
.
बता दें, उदयपुर के इंदिरा आईवीएफ के मालिक डॉ अजय मुर्डिया ने फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट समेत 8 लोगों पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR दर्ज कराई है। उदयपुर के डॉक्टर को 200 करोड़ की कमाई का झांसा देकर ठगी का का मामला भूपालपुरा थाने में दर्ज कराया।
उदयपुर पुलिस ने मुंबई से मीरा रोड, ठाणे निवासी को—प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी और वेंडर संदीप त्रिलोभन को गिरफ्तार किया है।
इन 8 आरोपियों पर दर्ज कराया मुकदमा पुलिस के मुताबिक डॉ.अजय मुर्डिया ने फिल्म डायरेक्टर, उनकी पत्नी, बेटी कृष्णा निवासी अंधेरी वेस्ट, मुंबई, दिनेश कटारिया निवासी सहेली नगर उदयपुर, महबूब अंसारी प्रोड्यूसर निवासी ठाणे, मुदित बुटट्टान निवासी दिल्ली, गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव डीएससी चेयरमैन, अशोक दुबे जनरल सेक्रेटरी, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज मुंबई के खिलाफ रिपोर्ट दी।
डॉक्टर को आरोपी दिनेश कटारिया ने विक्रम भट्ट से मिलवाया इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दिनेश कटारिया से संपर्क किया। कटारिया के कहने पर डॉ. मुर्डिया 25 अप्रैल 2024 को मुंबई स्थित वृंदावन स्टूडियो पहुंचे थे। कटारिया ने उन्हें विक्रम भट्ट से मिलवाया, जहां भट्ट से बायोपिक बनाने पर चर्चा हुई थी। विक्रम भट्ट ने कहा था कि फिल्म निर्माण से जुड़े सभी कार्य वह कर लेगा और आप बस रुपए भेजते रहना। भट्ट ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी और पुत्री दोनों फिल्म निर्माण के कार्य में एसोसिएट है। उन्होंने अपनी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट के नाम से एक वीएसबी एलएलपी नाम से रजिस्टर्ड फर्म बना रखी है।

