Tuesday, April 14, 2026
Homeबॉलीवुडफिल्म स्टार कर रहा था तलवारबाजी, अचानक कैमरे के सामने तोड़ दिया...

फिल्म स्टार कर रहा था तलवारबाजी, अचानक कैमरे के सामने तोड़ दिया दम, हॉलीवुड की दर्दनाक कहानी


Last Updated:

हॉलीवुड में 15 नवंबर को एक दर्दनाक घटना घटी थी. उस घटना में हॉलीवुड सितारे टायरोन पावर ने कैमरे के सामने दम तोड़ दिया था. फिल्म स्टार निजी जिंदगी में कई मुश्किलों से गुजर रहे थे. एक्टर के अचानक निधन से दर्शक काफी प्रभावित हुए थे.

स्टार की मौत से दर्शक बहुत निराश हुए थे. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: हॉलीवुड अपनी चमक और जादू के लिए जाना जाता है, लेकिन इस दुनिया की सबसे चमकीली रोशनी भी सबसे गहरे अंधेरे छुपाए रहती है. टायरोन पावर 1940 और 50 के दशक का वह दिलकश सितारा था जिसे लाखों लोग रोमांस और एडवेंचर फिल्मों में देख दीवाने हो जाते थे. लेकिन उसकी जिंदगी पर्दे के रूमानी जीवन से कुछ अलग ही थी. वो अस्थिर और तनावभरी थी. यही तनाव उसका सबसे बड़ा दुश्मन बना. 15 नवंबर को घटी एक घटना ने न सिर्फ एक सुपरस्टार की जिंदगी खत्म कर दी, बल्कि हॉलीवुड को भी झकझोर दिया. यह वह दिन था जब एक अभिनेता अपनी ही फिल्म के सेट पर, कैमरों के सामने, दम तोड़ गया.

टायरोन पावर फिल्म ‘सोलोमन एंड शीबा’ की शूटिंग कर रहे थे. एक भव्य युद्ध सीन की रिहर्सल चल रही थी. हाथ में तलवार, सामने कलाकार, आसपास कैमरे और दर्जनों क्रू मेंबर थे. सीन में जान डालने के लिए वे पूरे जोश से तलवारबाजी कर रहे थे. अचानक उनकी चाल लड़खड़ाई. पहले किसी को लगा कि यह सीन का हिस्सा है. लेकिन कुछ ही पलों में पावर जमीन पर गिर पड़े. सेट पर सन्नाटा छा गया. उन्हें तुरंत उठाकर एंबुलेंस में ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी धड़कन थम चुकी थी. डॉक्टरों ने साफ कहा, ‘वह यहां पहुंचने से पहले ही जा चुके थे.’

सेट पर अचानक गिरे थे टायरोन
टायरोन पावर सिर्फ 44 साल के थे. वह अपने करियर के एक ऐसे मोड़ पर थे जहां उन्हें अपनी लोकप्रियता के कम होने का डर था. लगातार काम का दबाव, स्टूडियो कॉन्ट्रैक्ट की मांगें, निजी जिंदगी में असफल रिश्तों का बोझ और आर्थिक तनाव था. इन सबने उनके दिल पर पहले ही भारी असर डाल दिया था. कई दिनों तक 18–20 घंटे की शूटिंग, कठिन लोकेशन और शारीरिक थकान उनके शरीर को तोड़ चुकी थी. सेट पर गिरना अचानक था, लेकिन वजहें धीरे-धीरे उनके आसपास जमा हो चुकी थीं.

हॉलीवुड इतिहास की सबसे ट्रैजिक कहानी
टायरोन पावर के जाने के बाद भी मानो उनकी आत्मा को सुकून न पहुंचाने का लोगों ने मन बना लिया था. सबसे चुभने वाली बात यह थी कि उनकी मौत के कुछ ही घंटों बाद प्रोडक्शन हाउस ने घोषणा कर दी कि फिल्म किसी और अभिनेता के साथ पूरी होगी. यूल ब्राइनर को तुरंत री-कास्ट कर दिया गया. हॉलीवुड की मशीन चलती रही, जैसे एक चमकीला पुर्जा गिरा हो और उसकी जगह दूसरे को फिट कर दिया गया हो. टायरोन पावर के जाने का शोक लोगों ने तो मनाया, लेकिन सिस्टम आगे बढ़ गया-बिना रुके, बिना ठहरे. उनकी कहानी हॉलीवुड इतिहास की सबसे ट्रैजिक कहानियों में गिनी जाती है. उनका अंत उतना ही नाटकीय था, जितना उनकी फिल्मों के सीन. रूमानियत और एडवेंचर का ब्लेंड जो पर्दे पर दिखा वही दबे पांव उनके जीवन को भी निगल गया.

authorimg

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

फिल्म स्टार कर रहा था तलवारबाजी, अचानक कैमरे के सामने तोड़ा दम



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments