Tuesday, July 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानफ्यूल महंगा, जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट कम हुई: सूरत की इकलौती...

फ्यूल महंगा, जयपुर एयरपोर्ट से फ्लाइट कम हुई: सूरत की इकलौती फ्लाइट अब सप्ताह में सिर्फ 5 दिन चलेगी – Jaipur News




एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती कीमतों का असर अब जयपुर एयरपोर्ट से चलने वाली उड़ानों पर भी दिखाई देने लगा है। इंडिगो एयरलाइंस ने जयपुर से सूरत के बीच चलने वाली इकलौती सीधी फ्लाइट अब सप्ताह में 5 दिन चलेगी है। पहले यह फ्लाइट सप्ताह के सातों दिन संचालित होती थी। अब मंगलवार और गुरुवार को इसका संचालन बंद कर दिया गया है। जयपुर और सूरत के बीच इंडिगो की फ्लाइट 6E-6851 दोपहर 2:05 बजे जयपुर से उड़ान भरती है। यह दोनों शहरों के बीच एकमात्र सीधी हवाई सेवा है। इसका उपयोग व्यापारियों, उद्योगपतियों, टेक्सटाइल कारोबारियों और आम पैसेंजर्स बड़ी संख्या में करते हैं। लेकिन अब सप्ताह में दो दिन फ्लाइट बंद होने से पैसेंजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रूटों की समीक्षा की जा रही एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी और परिचालन लागत बढ़ने के कारण कई रूटों की समीक्षा की जा रही है। इसी के तहत कुछ सेक्टरों में उड़ानों की संख्या कम करने का फैसला लिया गया है। जयपुर-सूरत रूट भी इसी फैसले से प्रभावित हुआ है। कारोबारी और ज्वेलरी व्यवसायी नियमित ट्रैवल करते हैं सूरत गुजरात का प्रमुख औद्योगिक और डायमंड-टेक्सटाइल हब है। जयपुर से बड़ी संख्या में कारोबारी, ज्वेलरी व्यवसायी और टेक्सटाइल उद्योग से जुड़े लोग नियमित रूप से इस रूट पर ट्रैवल करते हैं। ऐसे में सप्ताह में दो दिन सीधी फ्लाइट नहीं मिलने से पैसेंजर्स को अहमदाबाद, मुंबई या दिल्ली के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट का सहारा लेना पड़ सकता है। इससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे। बता दें कि पिछले कुछ महीनों में एयरलाइंस लगातार मांग, परिचालन लागत और विमान उपलब्धता के आधार पर अपने नेटवर्क में बदलाव कर रही है। जयपुर एयरपोर्ट से भी कई उड़ानों के समय और संचालन दिनों में बदलाव देखने को मिला है। अब सूरत रूट पर भी कटौती होने से यह संकेत मिल रहे हैं कि अगर परिचालन लागत और बढ़ती है तो अन्य रूट भी प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि इंडिगो की फ्लाइट 6E-6851 जयपुर से सूरत के लिए अब सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments