Last Updated:
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया है. भीषण उमस से लोगों को राहत मिली है. शुक्रवार-शनिवार रात के दरम्यान से बारिश हो रही है. दिल्ली में आज मौसम विभाग का आंधी-तूफान का भी अलर्ट है. बंगाल की खाड़ी…और पढ़ें
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाएं एक्टिव. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर. Today Weather News: देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की बारिश रुक-रुक कर हो रही है. वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में तबाही का मंजर देखा गया. दोनों राज्यों में कई फ्लैश फ्लड की घटनाएं हुईं. वहीं, मौसम विभाग शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है. हालांकि, शुक्रवार की आधी रात ही दिल्ली में बारिश हो रही. राज्य में भीषण उमस से लोगों को राहत मिली है.
दिल्ली-एनसार में भारी बारिश का रेड अलर्ट
दिल्ली-एनसीआऱ में मूसलाधार बारिश हो रही है. आधी रात से ही बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है. बारिश की वजह से दिल्ली के कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं.
Rain lashes parts of Delhi, some areas waterlogged; “thunderstorm with rain” forecast today

