मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र के सिघिया हिमन गांव में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर से करीब छह लाख रुपए की संपत्ति चुरा ली।
.
पीड़ित अरविंद किशोर पांडेय अपने पैतृक गांव बेला में आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस दौरान उसका घर बंद था और बाहर से ताला लगा हुआ था। पूजा समाप्ति के बाद जब वह वापस लौटे, तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था।
ATM कार्ड चुरा 37 हजार की निकासी
अंदर जाकर उन्होंने पाया कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। तलाशी लेने पर पता चला कि करीब छह लाख रुपए मूल्य के गहने और अन्य सामान चोरी हो गए थे।
चोरों ने इतना ही नहीं किया। उन्होंने पीड़ित के बेटे और बेटी के ATM कार्ड भी चुरा लिए। बाद में इन कार्डों का इस्तेमाल कर बेटे के खाते से 25 हजार रुपए और बेटी के खाते से 12 हजार रुपए निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी मोबाइल पर मिले बैंक मैसेज से हुई।
CCTV फुटेज की जांच जारी
पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत बंजरिया थाना में दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रमेश महतो ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस CCTV फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद लोग अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

