Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यबिहारबक्सर में अपराध नियंत्रण के लिए चला विशेष अभियान: रात 8...

बक्सर में अपराध नियंत्रण के लिए चला विशेष अभियान: रात 8 से 12 बजे तक सड़कों पर छोटे-बड़े वाहनों की जांच – Buxar News



बक्सर में लगातार हो रही लूट, हत्या और चोरी की घटनाओं को देखते हुए शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी के निर्देश पर पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। सोमवार की रात से जिले में ‘रोको-टोको’ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान रात 8 बजे से 12 बजे तक चल रहा है।

.

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के नेतृत्व में सभी थानों को विशेष सतर्कता के आदेश दिए गए हैं। पुलिस टीमें सड़कों पर हर छोटे-बड़े वाहन की जांच कर रही हैं। वाहनों की तलाशी के साथ यात्रियों से रात में यात्रा का कारण भी पूछा जा रहा है।

डुमरांव अनुमंडल के सभी थानों में चला अभियान

डीएसपी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि बक्सर और डुमरांव अनुमंडल के सभी थानों में यह अभियान एक साथ चल रहा है। वे खुद विभिन्न चौकियों और चेक प्वाइंट्स का निरीक्षण कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों की धरपकड़ और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाना है। पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को देने की अपील की है।

डीएसपी के अनुसार यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक जिले में पूर्ण शांति स्थापित नहीं हो जाती। देर रात यात्रा करने वाले लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे अपराधियों में डर पैदा होगा और आम जनता को सुरक्षा मिलेगी। प्रशासन इस अभियान के जरिए स्पष्ट संदेश दे रहा है कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments