Monday, April 13, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबड़वानी में 50 से अधिक स्थानों पर भारतमाता की आरती: लोगों...

बड़वानी में 50 से अधिक स्थानों पर भारतमाता की आरती: लोगों ने सामूहिक भजन गाये, सुंदरकांड और रामायण पाठ किया – Barwani News


बड़वानी में बुधवार रात मां नर्मदा हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से भारत माता की आरती का कार्यक्रम रखा गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में 50 से ज्यादा जगहों पर एक साथ सामूहिक आरती की गई। इस दौरान समाज के हर वर्ग, खासकर महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह

.

समिति के अध्यक्ष चक्रेश पहाड़िया ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन आगामी 15 जनवरी 2026 को होने वाले 12 बड़े हिंदू सम्मेलनों की तैयारी के तौर पर किया गया है। इन सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए समिति शहर की बस्तियों में लगातार संपर्क अभियान, प्रभात फेरी, सुंदरकांड और रामायण पाठ जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भजन गाये।

राष्ट्रभक्ति और समाज में एकता का संदेश

आयोजन के दौरान चक्रेश पहाड़िया ने कहा कि साल 2026 के स्वागत से पहले की गई ये आरतियां ‘देश सबसे ऊपर’ की भावना को दर्शाती हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य मकसद समाज के लोगों को आपस में जोड़ना और उनमें एकता-जागरूकता फैलाना है। स्थानीय लोगों का भी मानना है कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारा और अपनी संस्कृति के प्रति लगाव मजबूत होता है।

मोहल्लों में दिखा भक्ति का माहौल

नवलपुरा के श्री रामेश्वर महादेव मंदिर के पास जहां हिंदू सम्मेलन होना है, वहां पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और कलश पूजन किया गया। इसके बाद आरती और प्रसाद का वितरण हुआ। बजरंग बस्ती समेत शहर के कई मोहल्लों में हुए इन कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा माहौल भक्ति और राष्ट्रप्रेम के रंग में डूबा नजर आया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments