Monday, April 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबदायूं में तेंदुए की दस्तक: किसानों ने खेतों में देखा वन्य...

बदायूं में तेंदुए की दस्तक: किसानों ने खेतों में देखा वन्य जीव, बिना उपकरण पहुंची वन विभाग की टीम – Badaun News


बदायूं11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेंदुए की सूचना पर जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम।

बदायूं के कस्बा ककराला में तेंदुए की मौजूदगी से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। बुधवार शाम को खेतों में काम कर रहे किसानों ने तेंदुए को देखने की सूचना दी।

दातागंज रेंज के अलापुर थाना क्षेत्र स्थित कस्बा ककराला में तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, टीम के पास न तो जाल था, न ट्रेंकुलाइज मशीन और न ही पिंजरा था। वनकर्मी केवल पगचिह्न की जांच करने पहुंचे थे।

तेंदुए को देखने के बाद किसान तुरंत आबादी वाले क्षेत्र में लौट आए। वन विभाग ने स्थानीय लोगों को सूर्यास्त के बाद खेतों में जाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। क्षेत्र में वन्य जीव की मौजूदगी को लेकर लोगों में आशंका बनी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments