बदायूं4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बदायूं के बर्खिन गांव में सोमवार को विद्युत पोल लगाते समय हाइड्रा मशीन के नीचे दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बरेली के धर्मपुर गांव निवासी 30 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र दयाराम के रूप में हुई है।
यह घटना सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई, जब सत्येंद्र कुंवरगांव थाना क्षेत्र के बर्खिन गांव में विद्युत पोल लगाने का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने खाई के पास ट्रैक्टर को पीछे किया, तभी सत्येंद्र हाइड्रा मशीन के नीचे आ गया।
हादसे के बाद, अन्य मजदूर सत्येंद्र को तुरंत एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने सत्येंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

