Saturday, July 25, 2026
Homeराज्यबिहारबया नदी में नहाने गए तीन किशोर की डूबकर मौत: मुजफ्फरपुर...

बया नदी में नहाने गए तीन किशोर की डूबकर मौत: मुजफ्फरपुर में एक ने तैरकर बचाई जान; NDRF पर देरी से पहुंचने का आरोप – Muzaffarpur News




मुजफ्फरपुर के साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक हादसा हुआ है। इसमें बया नदी में डूबने से तीन किशोरों की मौत हो गई। वहीं, उनके साथ नदी में नहाने गया चौथा किशोर किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई। घटना बैद्यनाथपुर शिवालय मंदिर के सामने बया नदी की है। मृतकों की पहचान वार्ड संख्या-8 निवासी अमृत कुमार (14 ), पिता– गुड्डू साह, साहिल उर्फ झुन्नू (12 ), पिता– मनोज साह और मोहम्मद रेहान (13 ), पिता– मोहम्मद ऐनुल के रूप में हुई है। वहीं गुड्डू (13 ), पिता– मोहम्मद मुन्ना किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आया। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए चार बच्चे जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर चारों किशोर बया नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए। गुड्डू ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि बाकी तीन किशोर नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने तीन घंटे तक चलाया रेस्क्यू घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने करीब दो से तीन घंटे तक लगातार नदी में खोजबीन की। काफी मशक्कत के बाद तीनों किशोरों के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद उन्हें साहेबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। एनडीआरएफ पर देरी से पहुंचने का आरोप स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनडीआरएफ को सूचना देने के बावजूद टीम काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण शवों की तलाश स्थानीय लोगों को ही करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पूरे इलाके में पसरा मातम इस हादसे के बाद साहेबगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या-8 में मातम का माहौल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments