Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबरेली में युवती ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में पड़ोसी पर...

बरेली में युवती ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में पड़ोसी पर प्रेम संबंध में धोखे का आरोप,पुलिस ने किया गिरफ्तार – Bareilly News




बरेली के किला थाना क्षेत्र के फूलबाग इलाके में एक 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने अपनी मौत के लिए पड़ोसी अजय को जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में युवती ने बताया कि उसका अपने पड़ोसी अजय के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। उसने अजय पर शादी का वादा कर धोखा देने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। किला थाने के इंस्पेक्टर क्राइम वीरेंद्र कुमार के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवती की मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है। युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अजय और उसकी दो बहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय को किला नदी की पुलिया से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अजय ने स्वीकार किया कि उनके बीच प्रेम संबंध था, लेकिन उसके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे, जिसके कारण शादी नहीं हो सकी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments