Monday, July 7, 2025
Homeराज्यबिहारबांका में अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत: परिजनों ने...

बांका में अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचला, मौत: परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम – Banka News



बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। इंग्लिश मोड़-शंभूगंज मुख्य मार्ग पर शाहपुर चौक के पास अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध मजदूर को कुचल दिया। इटहरी हरिजन टोला निवासी संकर दास (62) रोज की तरह टहलने निकला था। तभी किसी गाड़ी ने उ

.

इसके बाद शुक्रवार की सुबह गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शाहपुर चौक के पास मुख्य सड़क मार्ग को जामकर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। इस दौरान एक घंटे तक सड़क जाम रही।

7 बच्चों का पिता था मृतक

संकर दास पेशे से लकड़हारा था। वह रोज की तरह सुबह सैर पर निकला था। हादसे की जानकारी तब हुई जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे खून से लथपथ शव देखा तब शोर मचाया। ग्रामीणों ने उसके बेटे नारद दास को फोन कर बुलाया। नारद ने शव की पहचान की।

संकर दास अपने पीछे पत्नी, 5 बेटे और 2 बेटियां को छोड़ गया है। उसकी मौत से गांव में शोक की लहर है।

ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मुआवजे की मांग

घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शाहपुर चौक के पास मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। मुआवजे की मांग करने लगे। लोगों ने कहा कि गाड़ी चालक की पहचान होनी चाहिए। मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना पर अमरपुर थाने के अपर थाना अध्यक्ष राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाया। प्रशासन की ओर से आश्वासन मिलने पर जाम हटाया गया। इस दौरान 1 घंटे तक का जाम की समस्या बनी रही। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

थाना अध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments