Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबागपत के सुमित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: स्टंट राइडिंग में गिनीज...

बागपत के सुमित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: स्टंट राइडिंग में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज – Baghpat News


आशीष| बागपत2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बागपत के बिजरौल गांव निवासी सेना के जवान सुमित ने स्टंट राइडिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। सुमित ने बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे पर 1700 मीटर की स्टंट राइडिंग कर यह उपलब्धि हासिल की।

इस उपलब्धि के बाद सुमित ने बागपत की डीएम अस्मिता लाल से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया और डीएम ने उन्हें सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। सुमित 2018 में सेना में शामिल हुए थे और वर्तमान में नायक पद पर बेंगलुरु में तैनात हैं।

सुमित ने 1700 मीटर की स्टंट राइडिंग का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एक विदेशी खिलाड़ी के नाम था, जिसे सुमित ने अपने प्रदर्शन से पीछे छोड़ दिया। उनके इस कार्य की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।

सुमित बिजरौल गांव के रहने वाले हैं और उनका संबंध महान क्रांतिकारी बाबा शाहमल के परिवार से है। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, रालोद नेता धीरज उज्ज्वल, सुभाष नैन, यशपाल सिंह, राजू सिरसली सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments