Tuesday, June 23, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबागपत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला: पुलिस ने...

बागपत में युवक का शव पेड़ से लटका मिला: पुलिस ने जांच शुरू की, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया – Baghpat News




बागपत में दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित नेथला गांव के पास एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला। एचपी पेट्रोल पंप के पीछे जंगल में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर बागपत थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की।पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान 29 वर्षीय मोनू कश्यप पुत्र रामनाथ के रूप में हुई है। वह जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के हरखमलपुर गांव का निवासी था।जानकारी के अनुसार, मोनू कश्यप लगभग 20 दिन पहले ही बागपत आया था और नेथला रोड स्थित कुबेर इंडस्ट्रीज हाउस में रोलर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। फैक्ट्री मालिक मोहित ने पुलिस को बताया कि मोनू पहले भी उनकी ट्रॉनिका सिटी स्थित फैक्ट्री में काम कर चुका था और दोबारा नौकरी के लिए आया था। उन्होंने किसी भी विवाद या रंजिश से इनकार किया है।फैक्ट्री कर्मचारियों के बीच यह चर्चा भी सामने आई है कि मोनू अक्सर देर रात मोबाइल फोन पर किसी महिला से बात करता था। पुलिस ने इस पहलू की भी जांच शुरू कर दी है।घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है, जिसमें उसके भाई दिनेश प्रजापति को भी सूचित किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला अभी संदिग्ध है और आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments