बारां में मानसून में लगेंगे 15.62 लाख पौधे: 13 नर्सरियों में पौध तैयार, पौधों की निगरानी के लिए मोबाइल के माध्यम से जियो टैगिंग होगी – Baran News

0
बारां में मानसून में लगेंगे 15.62 लाख पौधे:  13 नर्सरियों में पौध तैयार, पौधों की निगरानी के लिए मोबाइल के माध्यम से जियो टैगिंग होगी – Baran News



बारां में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत इस मानसून में 15.62 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

बारां में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत इस मानसून में 15.62 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग ने जिले की 13 नर्सरियों में पौधे तैयार करना शुरू कर दिया है।

.

डीसीएफ अनिल कुमार यादव के अनुसार राज्य सरकार ने पूरे राजस्थान में इस मानसून के दौरान 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। पौधरोपण गोचर, चारागाह सहित अन्य भूमियों पर किया जाएगा। इस अभियान में सामाजिक संगठन, समाजसेवी संस्थाएं और आम नागरिक भी शामिल होंगे।

नर्सरियों में छायादार, फूलदार, फलदार और कांटेदार प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। सरकारी विभागों को 50 प्रतिशत रियायती दर पर पौधे मिलेंगे। वन विभाग 6 महीने और 1 साल की आयु के पौधे तैयार कर रहा है। 6 महीने के पौधे 9 रुपए प्रति पौधा और 12 महीने के पौधे 15 रुपए प्रति पौधा की दर से उपलब्ध होंगे।

पौधों की निगरानी के लिए मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से जियो टैगिंग की जाएगी। विभागों के नोडल अधिकारियों को एप्लिकेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे पौधों की सुरक्षा और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।



Source link