सरफराज वारसी| बाराबंकी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बाराबंकी में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जिले में एक विशाल जुलूस और ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। यह जुलूस ऑडिटोरियम से पटेल तिराहा तक निकाला गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न स्कूलों के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने भी इसमें सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्या सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जुलूस के दौरान पूरे मार्ग पर “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे लगाए गए।




जुलूस में जुबेर अहमद और अमरदीप ने एक सजे हुए बुलडोजर पर खड़े होकर प्रतिभागियों पर फूलों की वर्षा की। यह बुलडोजर कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण रहा। ‘रन फॉर यूनिटी’ में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।

