Wednesday, September 16, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबालाघाट में आंदोलनकारी महिलाओं से मिलीं विधायक: शराब हटाने की मांग...

बालाघाट में आंदोलनकारी महिलाओं से मिलीं विधायक: शराब हटाने की मांग पर बोली-मुद्दा सदन तक ले जाएंगे; चार महीने से जारी है आंदोलन – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट मुख्यालय के बुढ़ी क्षेत्र में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर पिछले चार महीने से आंदोलन कर रही महिलाओं के समर्थन में शनिवार रात कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे पहुंचीं। उन्होंने आंदोलनकारी महिलाओं से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया और सरकार के महिला हितैषी होने के दावों पर सवाल उठाए। साथ ही पुलिस के ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान की प्रासंगिकता पर भी सवाल खड़े किए। चार महीने से जारी है महिलाओं का आंदोलन बुढ़ी क्षेत्र की महिलाएं रहवासी इलाके से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर पिछले चार माह से आंदोलन कर रही हैं। उनका आरोप है कि लगातार विरोध के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में महिलाओं ने हाईकोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था, जहां से प्रशासन को समन्वय बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चार महीने से महिलाएं आंदोलन कर रही हैं, लेकिन शासन-प्रशासन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा। उन्होंने कहा कि जब रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान नहीं हटाई जा रही है, तो पुलिस का ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान भी सवालों के घेरे में आता है। ‘सड़क से सदन तक उठाएंगे मुद्दा’ मुंजारे ने कहा कि प्रशासन को हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाया जाएगा। साथ ही बताया कि बालाघाट में नए कलेक्टर से उनकी पहली मुलाकात भी इसी विषय को लेकर होगी। महिलाओं ने दोहराई आंदोलन जारी रखने की चेतावनी आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं महिला वाणी अड़मे ने कहा कि जब तक रहवासी क्षेत्र से शराब दुकान नहीं हटाई जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। महिलाओं ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments