Sunday, August 30, 2026
Homeराज्यदिल्लीबिहार के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: मंदाकिनी नदी...

बिहार के 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट: मंदाकिनी नदी में बाढ़ से 400 दुकानें डूबीं; राजस्थान के 17 जिलों में सूखे जैसे हालात




बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पटना का दीघा घाट डूब चुका है। वहीं, बगहा के डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। 15 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मध्य प्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बाढ़ जैसे हालात हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट ऊंची बह रही है। घाट किनारे करीब 400 दुकानें डूब चुकी हैं। लोग घरों और होटलों में फंसे हैं। राजस्थान में जयपुर समेत 15 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। इस साल मानसून के कमजोर रहने के कारण जयपुर सहित 17 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments