Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारबिहार में पहली बार स्टेट-रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन: 12...

बिहार में पहली बार स्टेट-रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन: 12 जून तक फ्री में करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, नेशनल-इंटरनेशनल लेवल की मिलेगी ट्रेनिंग – Patna News


पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की तस्वीर।

बिहार में पहली बार ‘स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन किया जा रहा है। 19 से 22 जून तक पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इंडोर हॉल में होगा।

.

यह प्रतियोगिता अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 आयुवर्ग के बॉयज और गर्ल्स सिंगल्स कैटेगरी के लिए होगी। इस टूर्नामेंट के दौरान अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त टेबल टेनिस खिलाड़ी पद्मश्री शरद कमल भी मौजूद रहेंगे।

टेबल टेनिस टूर्नामेंट के मैच के दौरान स्टांस लिए खिलाड़ी की तस्वीर।

12 जून तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि इस टूर्नामेंट में बिहार के किसी भी कोने से खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। गूगल फॉर्म भरकर इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 12 जून है। भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को 18 जून को प्राधिकरण में रिपोर्ट करना होगा। इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन बिल्कुल फ्री है।

राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मिलेगी एडवांस ट्रेनिंग

रवीन्द्रण शंकरण ने आगे कहा कि खिलाड़ियों के रहने-खाने संबंधी सारी व्यवस्था बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा की जाएगी। इस प्रतियोगिता में हर उम्र के उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कुशल और अनुभवी सेलेक्टर्स के द्वारा किया जाएगा। बाद में उन्हें एडवांस ट्रेनिंग के द्वारा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी के रूप में तैयार किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments