आशीष कुमार श्रीवास्तव | रायबरेली4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रायबरेली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में हुई कांग्रेस रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई नारेबाजी का विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने डिग्री कॉलेज चौराहा शहीद चौक पर राहुल गांधी का पुतला जलाने की कोशिश की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुतले और राहुल गांधी के पोस्टर को अपने कब्जे में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर पर जूते-चप्पल फेंकने की भी कोशिश की।

भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि जिन लोगों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया, उन पर राजद्रोह जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। क्षेत्राधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

